Bihar News : बिहार पुलिस सप्ताह-2026 के अवसर पर आयोजित सामूहिक परेड-सह-वार्षिक पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस- 5 स्थित मिथिलेश स्टेडियम में बिहार पुलिस सप्ताह-2026 के अवसर पर आयोजित सामूहिक परेड-सह-वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रैतिक परेड (मार्च पास्ट) का निरीक्षण किया और सलामी ली। मुख्यमंत्री के समक्ष विशेष कार्य बल बिहार पटना, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (गोरखा वाहिनी), बिहार दंगा निरोधी वाहिनी, बिहार स्वाभिमान विशेष सशस्त्र बल, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, महिला सासाराम सहित कुल 8 टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य के लिये गया के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक श्री अनिरूद्ध कुमार एवं स्व० बिश्वा उरांव की धर्मपत्नी को प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया।

साथ ही मुख्यमंत्री ने पुलिस को सहयोग करने वाले आम नागरिकों को कर्तव्य निर्वहन एवं वीरता के लिये रोहतास जिले के मो० अख्तर अंसारी एवं श्री ओमप्रकाश पाण्डेय, बेगूसराय जिले के श्री अमित कुमार एवं श्री आनंद माधव मिश्रा, बगहा जिले के श्रीमती लक्ष्मी खत्री, पूर्वी चम्पारण जिले के श्री सुनील प्रसाद, श्री उतीम गद्दी एवं श्री रविन्द्र कुमार, मधुबनी जिले के श्री राजू कामत, दरभंगा जिले के डॉ० इकबाल हसन, श्री धीरज कुमार यादव एवं श्री अमन यादव को नागरिक प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार द्वारा विशिष्ट थाना के लिये दरभंगा नगर थाना को दिया गया प्रशस्ति पत्र संबंधित पुलिस पदाधिकारी को प्रदान किया।

 

समारोह में मुख्यमंत्री का स्वागत पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार ने पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंटकर किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अरविंद कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

रिपोर्ट: सोनू कुमार पत्रकार(बिहार)

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Bihar News : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की स्व० माताजी के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुये मुख्यमंत्री

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: