बरेली: सड़क हादसे में युवक की मौत
बरेली में दर्दनाक सड़क हादसा 🥀
न्यूज़: बरेली में एक भीषण सड़क हादसे ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। देर रात काम खत्म कर घर लौट रहे 25 वर्षीय रेस्टोरेंट कारीगर बृजपाल सागर को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। अखा मोड़ के पास हुआ यह हादसा इतना भयानक था कि बृजपाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के गांव बढ़रई कुइयां में मातम पसरा हुआ है।
परिवार का सहारा छिना, जांच जारी 👮♂️
न्यूज़: मृतक बृजपाल अपने पीछे पत्नी और एक मासूम बेटी को छोड़ गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। थाना पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी चालक की पहचान की जा सके। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बरेली से रोहिताश कुमार भास्कर
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

