Bareilly UP : बरेली बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव बांकोली में घरेलू क्लेश से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.
बहेड़ी (बरेली)। बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव बांकोली में घरेलू क्लेश से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार बांकोली निवासी राज कुमार (33) पुत्र कल्लू राठौर ने शुक्रवार को अपने घर में फांसी लगा ली। काफी समय से चले आ रहे घरेलू विवाद के कारण वह मानसिक तनाव में थे।
शुक्रवार को जब परिजनों ने उन्हें फंदे पर लटका देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलने पर बहेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
