Bareilly UP : बरेली नगर निगम ने शहर में अवैध होर्डिंग और विज्ञापनों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है।

उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.

बरेली! बरेली नगर निगम ने शहर में अवैध होर्डिंग और विज्ञापनों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। सर्वे के दौरान 64 भवनों की छतों पर कुल 129 होर्डिंग अवैध रूप से लगाए जाने की पुष्टि हुई है। इस मामले में नगर निगम ने 10 विज्ञापन एजेंसियों को चिन्हित किया है, जिनसे करीब 1.28 करोड़ रुपये की वसूली की जाएगी।

नगर आयुक्त संजीव मोर्य के निर्देश पर संबंधित एजेंसी संचालकों को नोटिस जारी कर दिया गया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग न केवल नगर निगम को राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे हैं, बल्कि सुरक्षा मानकों का भी उल्लंघन कर रहे हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, कई स्थानों पर बिना स्वीकृति के बड़े आकार के विज्ञापन बोर्ड लगाए गए थे। यह स्थिति शहर की सौंदर्य व्यवस्था और यातायात सुरक्षा दोनों के लिए चिंता का विषय है। नगर निगम ने एजेंसियों को निर्धारित समय सीमा में स्पष्टीकरण देने और बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए हैं।

रिपोर्ट: रोहिताश कुमार भास्कर,
बरेली,

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Kanpur : कानपुर मैच के दौरान मधुमक्खियों के हमले से अंपायर की मौत,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: