बरेली। भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र के घघोरा पिपरिया स्थित मॉडर्न विलेज शिव मंदिर से कावड़ यात्रा का शुभारंभ रविवार को हर्षोल्लास के साथ हुआ।

बरेली। भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र के घघोरा पिपरिया स्थित मॉडर्न विलेज शिव मंदिर से कावड़ यात्रा का शुभारंभ रविवार को हर्षोल्लास के साथ हुआ। इस शुभ अवसर पर समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने यात्रा में शामिल सभी कांवड़ियों और शिवभक्तों का गर्मजोशी से फूल-मालाएं पहनाकर और मिष्ठान वितरित कर स्वागत किया।

शिव भक्तों ने “बम बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ कावड़ यात्रा शुरू की। इस दौरान माहौल पूरी तरह से भक्तिमय और उत्साह से भरा रहा। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की।

कावड़ यात्रा के आयोजकों लाल यादव, रितेश यादव, प्रीतम सिंह, मुनेंद्र यादव और पिंटू गंगवार समेत सभी भक्तों को विधायक ने प्रेम और सौहार्द के साथ यात्रा सम्पन्न होने की शुभकामनाएं दीं।

विधायक शहजिल इस्लाम ने कहा, “भोलेनाथ के भक्तों की यह यात्रा मंगलमय हो, यही मेरी कामना है।” वहीं, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मयंक शुक्ला ने कहा कि कांवड़ यात्रा का असल उद्देश्य आपसी प्रेम, एकता और सौहार्द को बढ़ावा देना है।

सपा के जिला उपाध्यक्ष तनवीर इस्लाम ने प्रशासन से मांग की कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

इस मौके पर विधायक शहजिल इस्लाम, मयंक शुक्ला, तनवीर इस्लाम, अखिलेश पटेल, आबिद हुसैन और हरि प्रकाश यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

बरेली से रोहिताश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: