Bareilly News : नगर आयुक्त मुर्दाबाद के लगाए नारे
राजनीति कराने का साक्ष्य दें नगर आयुक्त: व्यापार मंडल
बरेली। बीते दिनों नगर आयुक्त सैमुअल पाॅल ने बयान दिया था कि रोहिलखण्ड उद्वोग व्यापार मंडल केे शहर अध्यक्ष विशाल महरोत्रा और मंडल अध्यक्ष अतुल कपुर पोरटेबिल शाॅप को लेकर राजनीति कर रहे है। नगर आयुक्त के इस बयान बाजी पर आज रोहिलखण्ड उद्वोग व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा करते हुये राजनीति कराने के साक्ष्य मांगे साथ ही यह भी कहा कि अगर दैनिक समाचार पत्रों के माध्यम से उन्होंने खंडन नहीं किया तो वह नगर निगम परिसर में धरना-प्रदर्शन करेंगे।
गौरतलब है कि नगर आयुक्त पोरटेबिल शाॅप को लेकर काफी चर्चा में रहे है। नगर निगम परिसर में व्यापार मंडल के कई कार्यकर्ता दोपहर एक बजे पहुचे। परिसर में ही नगर आयुक्त के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा करते हुये नगर आयुक्त मुर्दाबाद के नोरे लगाये। इस दौरान कार्यकर्ता विशाल महरोत्रा ने बताया कि पोरटेबिल शाॅप को लेकर नगर आयुक्त ने कुछ दिनों पहले एक बयान जारी किया था जिसमें उन्होंने दो कार्यकर्ताओं के नाम लेते हुये कहा था कि दोनों राजनीति कर रहे है और नगर निगम के संबंध में है। इस बयान से व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं में रोष है। समाज में उनकी छबि को खराब करने का प्रयास किया गया है। नगर आयुक्त को राजनीति कराने के आरोप का साक्ष्य देना होगा। साक्ष्य नहीं दे पाते है तो उन्हें दैनिक समाचार पत्रो में बयान का खंडन करना होगा नहीं तो परिसर में धरना प्रदर्शन होगा। मेयर उमेश गौतम ने बताया कि नगर निगम के सभापति पर बिना किसी साक्ष्य के आरोप लगाना गलत है। व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है, उन्हें कई व्यापार मंडल का समर्थन मिल रहा है। रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जा रही है।