Bareilly News : बरेली कॉलेज कर्मचारी को गन प्वाइंट पर लेकर घर में डकैती

बरेली। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव उमरिया सैदपुर में बरेली कॉलेज के कर्म चारी के घर सोमवार रात छह अज्ञात बद माशों ने धावा बोल दिया।

दीवार फांदकर घर में घुसे बदमाश दंपती को बंधक बनाकर करीब नकदी समेत करीब तीन लाख रुपये का जेवर लूट ले गए। बच्चों के स्कूल बैग और गुल्लख में रखे रुपये तक बदमाश निकाल ले गए।

बरेली कॉलेज के लैब विभाग में तैनात म् ोहंदी हसन का गांव के आउटर में घर है। उनका गांव में ही आरओ प्लांट व आटा चक्की का बिजनेस है। जिसको उनके भ् ााई बब्लू, सुलतान और बब्लू चलाते हैं। तीनों घर के दूसरी तरफ रहते हैं। सोमवार रात करीब एक बजे घर के अंदर करीब छह बदमाश घुस आए। वह आंगन में सो रहे थे। बदमाशों ने उन पर तमंचा तानकर कहा कि हमारे गांव की लड़की भाग गई है। उसको ढूढ़ने के लिए हम लोग आए हैं। विरोध किया तो महंदी हसन व उनकी पत्नी शबनम को बदमाशों ने अंगोछे से ब् ाांध दिया। फिर चाबी लेकर बदमाशों ने प् ाूरा घर खंगाल डाला। यहां तक कि बच्चों की गुल्लख में रखे रुपये तक निकाल लिए। करीब आधा घंटे तक बदमाश घर में लूटपाट करते रहे। फिर सामने के दरबाजे से भाग गए। बंधनमुक्त होने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद सुबह पांच बजे पुलिस ने पहुंचकर जांच -पड़तल की। मेहंदी हसन ने बताया कि बदमाश करीब नकदी समेत तीन लाख रुपये का जेवर उड़ा ले गए। घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: