Bareilly News : जिलाधिकारी श्री शिवाकान्त द्विवेदी की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्टाम्प रजिस्ट्रेशन में जनपद की स्थिति पीछे चल रही है, जिसमें सुधार करने की आवश्यकता है

बरेली, 24 मई। जिलाधिकारी श्री शिवाकान्त द्विवेदी की अध्यक्षता में आज राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्टाम्प रजिस्ट्रेशन में जनपद की स्थिति पीछे चल रही है, जिसमें सुधार करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि जो भी आर0सी0 तहसील स्तर पर अभी तक पेंडिंग में हैं उन्हें शीघ्र पूर्ण की जाये। उन्होंने कहा कि जो भी मामले धारा-24 के अन्तर्गत पेंडिंग में हैं उन्हें अभियान चलाकर पूर्ण किया जाये।

उन्होंने कहा कि जनपद में नक्शों की घरौनी की स्थिति में पीछे चल रहा है, जिसमें अधिक से अधिक सुधार करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिन जगहों पर लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है वहां पट्टा आवश्यक किया जाये। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कहा कि जिन तहसीलों में अभी तक खतौनी ट्रांसफर नहीं हो पायी है उसे 01 जून, 2023 तक ट्रांसफर करायी जाये।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती ऋतु पुनिया, अपर जिलाधिकारी नगर डॉ0 आर0डी0 पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट रेनू सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

गोपाल चंद्र अग्रवाल संपादक आल राइट्स मैगज़ीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: