Bareilly News : रेलवे ने किया स्टेशन मास्टर को बर्खास्त, लड़कियों को भेजता था अश्लील मैसेज

बरेली: लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजने वाले स्टेशन मास्टर विपिन सोलंकी पर लगे आरोप सही पाए गए। जिसके चलते उन्हें इज्जतनगर रेल मंडल सीनियर डीओएम ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।

वह पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर रेल मंडल के पूरनपुर स्टेशन पर तैनात थे। कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल की गई। एक साल जांच के बाद कार्रवाई पूरी हुई।

जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल राजेंद्र सिंह ने बताया स्टेशन मास्टर विपिन सोलंकी के खिलाफ महिला उत्पीड़न की शिकायत थी।

इसकी जांच महिला कमेटी से कराई गई थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर पूरनपुर के स्टेशन मास्टर विपिन सोलंकी को रिमूव फ्राम सर्विस किया गया है।

2023 में यौन उत्पीड़न के लगे थे आरोप

लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजने की शिकायत जुलाई 2023 में डीआरएम रेखा यादव से की गई थी लगभग एक साल पहले पूर्वोत्तर रेलवे स्काउट एंड गाइड का कैंप काठगोदाम गया था, जिसमें पुरुष-महिलाएं शामिल हुई थीं।

उस समय जिला सचिव पद पर कार्यरत विपिन सोलंकी (स्टेशन मास्टर) पर दो लड़कियों ने उत्पीड़न का आरोप लगाया था लड़कियों को मोबाइल पर अश्लील काल और मैसेज भेजने का भी आरोप था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: