Bareilly news : आइटीबीपी जवान की पत्नी कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठ गई।

बरेली। किसी और का मकान किसी और द्वारा फ़र्ज़ी तरीके से बेचने को लेकर आइटीबीपी जवान की पत्नी कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठ गई।

थाना कैंट के सदर बाज़ार निवासी महेश्वरी देवी आइटीबीपी पुलिस जवान गुरदीप सिंह की धर्मपत्नी है उसने आरोप लगाया है कि राजेंद्र प्रसाद के प्लाट को कृपाशंकर एवं पुष्पा देवी ने खुद को असली मालिक बताते हुए 1000000 रुपए लेकर खंडहर मकान पर 4 मई 2008 को क़ब्ज़ा दिलाया था 9 वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक बैनामा नहीं किया 4 मई 2012 को बहला-फुसलाकर पाँच लाख और लेकर एग्रीमेंट द्वारा कुछ रुपए अलग से टुकड़ों में लेकर किया था परंतु अब पता चला है कि उन्होंने एग्रीमेंट फ़र्ज़ी तरीके से कर आए थे क्योंकि उपरोक्त संपत्ति के मालिक राजेंद्र प्रसाद पुत्र श्री राम प्रसाद हैं परंतु उन्होंने इकरारनामा किया था जो कि कानून के विरुद्ध है जब इसकी शिकायत थाने में की गई तब पुलिस ने भी मिलीभगत कर उन्हीं का साथ दिया है जिसको लेकर महिला महेश्वरी देवी ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए कलेक्ट्रेट गेट पर अनशन दिया है और चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह अपने बच्चों के साथ अनशन पर बैठेगी।

 

बरेली से ब्यूरो चीफ़  अमरजीत सिंह की रिपोर्ट !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.