Bareilly News : डीजे पर डांस करने को किया मना शराबी ने कर दिया हमला दो घायल
बरेली (अशोक गुप्ता )- बरेली के थाना आंवला क्षेत्र के खानपुर तिगरा गांव में डीजे को लेकर बवाल हो गया। घर में डीजे बजा रहे व्यक्ति के दरवाजे पर आकर ववाली शराबी नाचने लगे।
मना करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इसमें एक पक्ष के 2 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने 108 एंबुलेंस के जरिए दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शुक्रवार को होली के दिन देवेंद्र पुत्र बृजपाल और रामेश्वर पुत्र श्यामलाल अपने घर में डीजे बजा रहे थे। उसी समय गांव के ही नरेश,हेमपाल, ओमकार और प्रदीप बृजपाल के दरवाजे पर शराब पीकर डांस करने लगे। उनसे दरवाजे पर डांस करने को मना किया गया तो लाठी-डंडों से हमला कर दिया। देवेंद्र और रामेश्वर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार हो रहा है।