Bareilly News ; दबंगो ने युवक के मारी गोली बाद में गर्भवती महिला को पीटा

बरेली (अशोक गुप्ता )- बरेली के भुता थाना क्षेत्र के रिछा गांव में होली की चौपाई में दो पक्षों में कहासुनी हो गई। एक पक्ष के एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

वहीं दूसरे पक्ष ने एक पक्ष के व्यक्ति के गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया। अभी मामला शांत भी नहीं हुआ था तभी घर में घुसकर गर्भवती महिला को भी जमकर पीटा। दोनों पति पत्नी का उपचार हो रहा है। रवि शर्मा अपने पिता देवदत्त शर्मा, चौपाई में जा रहे थे तभी गांव के ही विपिन और आदेश से कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद मामला शांत हो गया। कुछ घंटों बाद दूसरे पक्ष के विपिन और आदेश ने एक अन्य व्यक्ति को साथ लेकर रवि के गोली मार दी। रवि को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। इसके बाद भी जब विपक्षियों का दिल नहीं भरा तो उन्होंने सुबह को घर में घुसकर विपिन की गर्भवती पत्नी विनीता शर्मा को जमकर मारा पीटा। विनीता शर्मा को भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। बाईट रवि शर्मा पीड़ित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: