Bareilly news : पिकअप में बैठाकर यात्रियों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

प्रेस नोट दिनांक 25.07.2022 थाना बहेडी जनपद बरेली ।

थाना बहेडी #bareillypolice द्वारा पिकअप में बैठाकर यात्रियों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार लुटेरों को किया गिरफ्तार, बदमाशों के कब्जे से लूटे हुए 9500 रुपए, घटना में प्रयु्क्त एक पिकअप गाड़ी आदि सामान बरामद ।

दिनांक 24-07-22 को आगन्तुक पवन कुमार पुत्र रामदयाल नि0 ग्राम दलपतपुर थाना भोजीपुरा जिला बरेली ने थाना बहेडी आकर सूचना अंकित करायी कि मै किच्छा से अपने घर ग्राम दलपतपुर, भोजीपुरा जाने के लिए किच्छा से यूपी-25-टी-7347 पिकअप गाडी में बैठा था। जब गाडी लगभग 08.00 बजे सुबह के समय बहेडी में शेरगढ चौराहे पर पहुँची तो ड्राईवर दलीप ने गाडी रोक ली तथा गाडी में पहले से मौजूद नामित अभियुक्तगण शाहिद, महबूब, नईम व ड्राइवर दलीप ने मिलकर उसकी जेब में रखे 10,000/- रूपये, आधार कार्ड व साईन किये हुए 06 फोटो व कम्पनी का आईडी कार्ड लूट लिये है । उक्त सूचना पर थाना बहेडी पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना बहेडी पर मु0अ0स0 597/2022 धारा 392 भादवि में पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी तथा घटना के अनावरण व अभियुक्तगण की सुरागरसी पतारसी हेतु मुखबिर मामूर किये गये । विवेचना में तत्काल कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 25-07-2022 को समय करीब 10.40 बजे वन विभाग तिराहे से अभियुक्तगण 1. शाहिद पुत्र अहमद हुसैन नि0 मो0 गोदाम कस्बा व थाना बहेडी जनपद बरेली उम्र 50 वर्ष, 2. प्रीतम सिंह पुत्र हरनाम सिंह नि0 मो0 महादेवपुरम कस्बा व थाना बहेडी, बरेली उम्र 52 वर्ष, 3. नईम पुत्र सिकन्दर शाह नि0 ग्राम इटौआधुरा थाना बहेडी, बरेली उम्र 30 वर्ष, 4. दलीप पुत्र जागन लाल नि0 ग्राम गुडवारा थाना बहेडी, बरेली उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार कर अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 9,500/- रूपये, आधार कार्ड, आई.डी कार्ड व 04 फोटो मुकदमा वादी व लूट में प्रयुक्त 01 अदद गाडी पीकअप रजि0 न0 UP-25-T-7347 को बरामद करने में सफलता अर्जित की गयी । माल बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411/34/120बी भादवि की बढोत्तरी की गयी ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः

1. शाहिद पुत्र अहमद हुसैन नि0 मो0 गोदाम कस्बा व थाना बहेडी जनपद बरेली उम्र 50 वर्ष । 2. प्रीतम सिंह पुत्र हरनाम सिंह नि0 मो0 महादेवपुरम कस्बा व थाना बहेडी, बरेली उम्र 52 वर्ष । 3. नईम पुत्र सिकन्दर शाह नि0 ग्राम इटौआधुरा थाना बहेडी, बरेली उम्र 30 वर्ष । 4. दलीप पुत्र जागन लाल नि0 ग्राम गुडवारा थाना बहेडी, बरेली उम्र 24 वर्ष ।

बरामदगीः

1. लूटे गये 9,500/- रूपये, आधार कार्ड, आई.डी कार्ड व 04 फोटो मुकदमा वादी । 2. लूट में प्रयुक्त 01 अदद गाडी पिकअप रजि0 न0 UP-25-T-7347 ।

पंजीकृत अभियोगः

1. मु0अ0स0 597/22 धारा 392/411/34/120 बी भादवि थाना बहेड़ी जनपद बरेली ।

आपराधिक इतिहास – शाहिद पुत्र अहमद हुसैन नि0 मो0 गोदाम कस्बा व थाना बहेडी जनपद बरेली

1. मु0अ0स0 959/09 धारा 4/25 A.ACT थाना बहेड़ी जनपद बरेली । 2. मु0अ0स0 1649/10 धारा 4/25 A.ACT थाना बहेड़ी जनपद बरेली । 3. मु0अ0स0 372/22 धारा 13 जुआ अधिनियम थाना बहेड़ी जनपद बरेली । 4. मु0अ0स0 597/22 धारा 392/411/34/120 बी भादवि थाना बहेड़ी जनपद बरेली ।

आपराधिक इतिहास – नईम पुत्र सिकन्दर शाह नि0 ग्राम इटौआधुरा थाना बहेडी, बरेली

1. मु0अ0स0 707/20 धारा 399/402 भादवि थाना बहेड़ी जनपद बरेली । 2. मु0अ0स0 597/22 धारा 392/411/34/120 बी भादवि थाना बहेड़ी जनपद बरेली ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः

1. SHO सतेन्द्र भडाना थाना बहेडी, बरेली । 2. उ0नि0 श्री प्रमोद कुमार थाना बहेडी, बरेली । 3. उ0नि0 श्री विपिन तोमर थाना बहेडी, बरेली । 4. का0 3704 सोनवीर थाना बहेडी, बरेली । 5. का0 2841 संकित कुमार, बरेली ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.