Bareilly News : पड़ोसी पर हत्या का आरोप
*पड़ोसी पर हत्या का आरोप*
बरेली। मौसी से मिलने गए एक युवक को उसके पड़ोसी ने फ़ोन कर पहले मिलने बुलाया और उसके बाद धार तार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। बात दे कि भुता थाना क्षेत्र के केसरपुर निवासी 21 वर्षीय अर्जुन पुत्र किशन लाल खेती करते थे। मृतक के परिवार वालों ने बताया की कल देर शाम वह खाना खा कर मौसी छाया देवी पत्नी धर्म पाल के घर गया था जो कि पास ही में रहती है। आरोप है कि पास के ही रहने वाले आरोपी वेदप्रकाश, उसके भाई रौशन लाल, हीरा लाल व धर्मेंद्र ने फ़ोन कर अर्जुन को मिलने बुलाया। आरोप है कि मुख्य आरोपी वेदप्रकाश ने अपने भाइयों सहित अर्जुन को पहले लाठी डंडो से मारा पीटा उसके बाद धार तार है हथियार से सर में हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक के घरवालों को सूचना दी। मृतक की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की करवाई की जाएगी।
