Bareilly : जिलाधिकारी ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मानसिक रूप से अविकसित महिला प्रकोष्ठ का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने समस्त संवासिनियों को कंबल का वितरण कर नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दी

बरेली, 02 जनवरी। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज उत्तर प्रदेश महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय महिला शरणालय से सम्बद्ध मानसिक रूप से अविकसित महिला प्रकोष्ठ का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने महिला शरणालय में रह रही संवासिनियों से उनकी कुशल क्षेम पूछी और वहां उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।

जिस पर महिलाओं ने बताया कि यहां पर सभी सुविधाएं समय से मिल रही हैं। जिलाधिकारी ने समस्त संवासिनियों को कंबल का वितरण भी किया और नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा, सभी कैमरे संचालित पाये गये। नारी निकेतन में 96 महिलाएं व स्टाफ उपस्थित पाये गये।

जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि मानसिक रूप से अविकसित महिलाओं के लिये भोजन, वस्त्र व चिकित्सा स्वास्थ्य आदि की सुविधाएं प्रदान की जाये। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि साफ-सफाई, लाइट की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाया जाये।

निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी सदर रत्निका श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा, केन्द्र संचालक सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बरेली

गोपाल चंद्र अग्रवाल संपादक आल राइट्स न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: