बरेली : जिलाधिकारी श्री शिवाकान्त द्विवेदी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक हुई सम्पन्न

जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 21 मई, 2023 को आयोजित होनी वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में लम्बित वादों/मामलों का निस्तारण कराएं

बरेली, 17 मई। जिलाधिकारी श्री शिवाकान्त द्विवेदी की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि दिनांक 21 मई, 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत जनपद व तहसील स्तर पर आयोजित होने वाले में ज्यादा से ज्यादा न्यायालय में लम्बित, सुलह समझौते पर आधारित वाद/मामलों का निस्तारण कराएं।

उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी, नगर निगम, चकबन्दी विभाग, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 21 मई, 2023 को आयोजित होनी वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में लम्बित वादों/मामलों का निस्तारण कराएं।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती ऋतु पुनिया, अपर जिलाधिकारी नगर डॉ0 आर0डी0 पाण्डेय, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, बरेली

गोपाल चंद्र अग्रवाल संपादक आल राइट्स मैगज़ीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: