Badaun News : विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित

बदायूँ : 14 अगस्त। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के माध्यम से प्राप्त निर्देशों के क्रम में 14 अगस्त 2023 को राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय, समरेर, दातागंज, बदायूं में लैंगिक समानता के प्रावधानों का प्रचार-प्रसार, महिलाओं की सुरक्षा एवं कल्याण से सम्बन्धित विधिक व्यवस्थाओं तथा महिलाओं की स्वच्छता एवं सेनेटरी नैपकीन के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी दिये जाने हेतु विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

उक्त शिविर में समाज कल्याण अधिकारी राम जनम द्वारा उ0प्र0 शासन द्वारा महिलाओं हेतु चलाई जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारियां दी गयी, बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाति भारती द्वारा महिलाओं को आज की शिक्षा नीतियों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये महिलाओं को आवश्यक रूप से शिक्षा ग्रहण करने की अपील की गयी।

जिला पंचायती राज अधिकारी श्रेया मिश्रा द्वारा ’’मेरी माटी मेरा देश’’ विषय पर जागरूक किया गया। महिला कल्याण विभाग बदायूं के संरक्षक अधिकारी रवि कुमार द्वारा महिलाओं के अधिकारों के सम्बन्ध में जानकारियां दी गयीं। राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय, समरेर, दातागंज, बदायूं की प्रधानाचार्य सुशमा गौतम एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ0 दिनेश गंगवार द्वारा महिलाओं की स्वच्छता एवं सेनेटरी नैपकीन के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारियां दी गयीं।

इसी क्रम में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं सारिका गोयल द्वारा लैंगिक समानता के विधिक प्रावधानों, महिलाओं की सुरक्षा एवं कल्याण से सम्बन्धित व्यवस्थाओं एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारियां दी गयी। इसी क्रम में महिलाओं एवं छात्राओं को सेनेटरी नैपकीन का वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

शिविर में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं श्रीमती सारिका गोयल की अध्यक्षता एवं समाज कल्याण अधिकारी राम जनम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाति भारती, जिला पंचायती राज अधिकारी श्रेया मिश्रा, संरक्षक अधिकारी महिला कल्याण विभाग बदायूं रवि कुमार, राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय, समरेर, दातागंज, बदायूं की प्रधानाचार्य सुशमा गौतम, चिकित्सा अधिकारी डॉ0 दिनेश गंगवार की सदस्यता में आयोजित किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट , आल राइट्स मैगज़ीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: