Badaun News : जिला पंचायत की बैठक सम्पन्न

बदायूँ : 21 नवम्बर। जिला पंचायत बदायूँ बोर्ड की बैठक जिला पंचायत, बदायूँ सभागार में जिला पंचायत की अध्यक्ष वर्षा सिंह की अध्यक्षता में व प्रमुख क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के सदस्यगण उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

केशव कुमार मुख्य विकास अधिकारी/मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत, पर्यवेक्षक के रूप में वी०के० सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशा०) बदायूँ तथा जनपद के जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

बैठक में प्रस्ताव सं0-01 गत बैठक की पुष्टि सदन द्वारा सर्वसम्मत्ति से की गयी। प्रस्ताव सं०-02 वाई सर्कुलेशन अनुमोदित कार्ययोजना की पुष्टि सदन द्वारा सर्वसम्मत्ति से की गयी।

प्रस्ताव सं0-03 पुनरीक्षित वजट वर्ष 2023-24 एवं मूल वजट वर्ष 2024-25 की स्वीकृति पर विचार जिसे सदन के समक्ष अपर मुख्य अधिकारी द्वारा सदन में पढकर सुनाया गया जिसके अनुसार पुनरीक्षित बजट वर्ष 2023-24 अकंन रू0-4264.626 (लाख) एवं मूल वजट वर्ष 2024-25 अकंन रू0-4301.177 (लाख) का सर्वसम्मत्ति से अनमोदित किया गया।

प्रस्ताव सं0-04 पंचम राज्य वित्त आयोग/ 15 वीं वित्त आयोग के विगत वर्षों की पुनरीक्षित कार्ययोजना को सदन द्वारा सर्वसम्मत्ति से अनुमोदित किया गया। प्रस्ताव सं0-05 पंचम राज्य वित्त आयोग/ 15 वॉ वित्त आयोग के सापेक्ष प्राप्त होने वाले अनुदान से वर्ष 2024-25 की कार्ययोजना पर विचार हेतु सदन के समक्ष रखा गया जिसे सदन द्वारा सर्वसम्मत्ति से अनुमोदित किया गया।

प्रस्ताव सं०-08 जनपद के विभिन्न विभागों में चल रहे विकास कार्यों से सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों से चर्चा के दौरान सदस्यगणों द्वारा अपने-02 क्षेत्र की समस्याओं को सदन के समक्ष रखा गया जिसको सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों द्वारा उनका शीघ्र निदान कराये जाने का आश्वासन दिया गया।

अध्यक्ष द्वारा जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में उपस्थित जिला पंचायत के सदस्यगणों, प्रमुखगणों एवं अधिकारियों का आभार प्रकट किया गया तत्पश्चात अध्यक्ष द्वारा बैठक समाप्ति की घोषणा की गयी। बैठक में सुरेन्द्र कुमार दुबे, अपर मुख्य अधिकारी, मासूम रज़ा, अभियन्ता, जिला पंचायत, बदायूँ व कर्मचारी आदि उपस्थित रहें।

मालपानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: