पारिवारिक विवादों को सुलझाने और समाज में शांति बनाए रखने के उद्देश्य से थाना आंवला
बरेली, पारिवारिक विवादों को सुलझाने और समाज में शांति बनाए रखने के उद्देश्य से थाना आंवला, जनपद बरेली में संचालित पुलिस मध्यस्थता एवं परिवार परामर्श केंद्र ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। केंद्र ने अपनी स्थापना से अब तक पंजीकृत 85 मामलों में से 52 विवादों को आपसी सहमति से सुलझा दिया है, जिससे 61.17% निस्तारण दर दर्ज की गई है।
8 सदस्यों की विशेष समिति कर रही है काम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के “जनोन्मुखी प्रशासन” के विजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के मार्गदर्शन में 12 मार्च 2025 को इस केंद्र का शुभारंभ किया गया था। इसके लिए 06 सम्मानित नागरिकों और 02 महिला पुलिसकर्मियों की विशेष समिति बनाई गई, जो हर बुधवार काउंसलिंग सत्र आयोजित करती है।
मुख्य उद्देश्य
टूटते परिवारों को एकजुट रखना
घरेलू हिंसा पीड़ित महिलाओं को सुरक्षा देना
कानूनी विवादों का वैकल्पिक समाधान प्रदान करना
भावनात्मक और सामाजिक स्तर पर सहायता उपलब्ध कराना
अब तक की उपलब्धियां
कुल पंजीकृत मामले: 85
सुलझाए गए विवाद: 52 (61.17%)
विचाराधीन मामले: 33
समिति के सदस्यों का कहना है कि जिन 33 मामलों पर बातचीत जारी है, उनमें भी जल्द सकारात्मक परिणाम आने की संभावना है।
समिति में शामिल सदस्य
नितिन कुमार – क्षेत्राधिकारी आंवला
कुंवर बहादुर सिंह – प्रभारी निरीक्षक, थाना आंवला
जय गोविन्द सिंह – अध्यक्ष
रमाकान्त तिवारी – एडवोकेट
रजिया सुल्तान – सदस्य
शोरवी अग्रवाल – सदस्य
रामदीन सागर – सदस्य
योगेश माहेश्वरी – एडवोकेट
म0 हे0 का0 883 किरन मनी – सदस्य (पुलिस टीम)
म0 का0 772 दयावती – सदस्य (पुलिस टीम)
समाज में सकारात्मक बदलाव की पहल
यह केंद्र न केवल कानूनी कार्यवाही का विकल्प प्रदान करता है, बल्कि परिवारों को मानसिक व भावनात्मक सहारा भी देता है। पुलिस का मानना है कि यह पहल समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने में मील का पत्थर साबित होगी।
बरेली से रोहिताश कुमार की रिपोर्ट
