प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि बंगाल की धरती ने विचारों और राष्ट्रीय आंदोलनों को बल दिया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि बंगाल की धरती ने विचारों और राष्ट्रीय आंदोलनों को बल दिया है। आईआईटी खड़गपुर उसी स्थान पर बना है, जहां कभी स्वतंत्रता सेनानियों के लिए डिटेंशन कैम्प हुआ करता था।
उन्होंने कहा कि दशकों पहले इन कैम्पों ने उन भारतीयों के अदम्य उत्साह और साहस को देखा, जो अपना शासन चाहते थे और भारत को बुलंदियों पर देखना चाहते थे। आज इसी धरती पर युवा अपने नवाचार और विचारों से भारत को आत्मनिर्भर बनाने की ताकत बन रहे हैं
