रेली पुलिस महकमे में शनिवार को बड़ा फेरबदल हुआ। SSP अनुराग आर्य ने एक साथ छह सर्किल अधिकारियों के तबादले कर पुलिस महकमे में हलचल मचा दी।

बरेली। बरेली पुलिस महकमे में शनिवार को बड़ा फेरबदल हुआ। SSP अनुराग आर्य ने एक साथ छह सर्किल अधिकारियों के तबादले कर पुलिस महकमे में हलचल मचा दी। नए आदेश के तहत कुछ COs को अहम जिम्मेदारियां दी गईं, तो कुछ को नए क्षेत्रों में भेजा गया है।

तबादले की सूची

गौरव सिंह — CO नबाबगंज से CO क्राइम व CO आंकिक बनाए गए।

अंजनी कुमार तिवारी — CO मीरगंज से CO ट्रैफिक व CO यूपी-112 बने।

शिवम आशुतोष — CO हाईवे व CO लाइन्स की कमान मिली।

सुश्री सोनाली मिश्रा — CO सिटी-2 व CO आरटीसी बनीं।

अजय कुमार — सिटी से ग्रामीण अंचल भेजे गए, CO मीरगंज बने।

नीलेश मिश्र — CO नबाबगंज नियुक्त।

फेरबदल का असर

पुलिस विभाग के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, यह बदलाव कानून-व्यवस्था में सुधार और पुलिसिंग में फुर्ती लाने के मकसद से किया गया है। SSP का फोकस संवेदनशील इलाकों में अनुभवी अफसरों को तैनात करने और जनता से पुलिस के तालमेल को मजबूत करने पर है।

नए पदभार के साथ सभी अधिकारियों से उम्मीद है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध पर लगाम लगाने के साथ-साथ पुलिस-जनसंपर्क को भी बेहतर बनाएंगे।

बरेली से रोहिताश कुमार की रिपोर्ट

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: