साधना सरगम की आवाज में गूंजा कृष्ण भजन

कृष्ण भक्ति में डूबी साधना सरगम की मधुर आवाज: रिलीज हुआ नया भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

विशेष रिपोर्ट: अनिल बेदाग

मुंबई: जन्माष्टमी के पावन और भक्तिमय अवसर पर ‘हेलो सेतु मीडिया एंड एंटरटेनमेंट’ ने प्रसिद्ध पार्श्व गायिका साधना सरगम की सुरीली आवाज में नया कृष्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’ रिलीज कर दिया है। भक्ति, संगीत और आध्यात्मिकता के अद्भुत संगम से सजा यह भजन भगवान श्रीकृष्ण के प्रति भक्त के असीम प्रेम और समर्पण को बेहद भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत करता है।

साधना सरगम ने व्यक्त किए अपने उद्गार भजन के बारे में बात करते हुए साधना सरगम ने कहा, “कृष्ण भक्ति में एक अनोखी मिठास और आध्यात्मिक शांति है। मैंने इस भजन को पूरी श्रद्धा और पवित्रता के साथ गाने का प्रयास किया है, ताकि श्रोता भी इसकी आध्यात्मिक अनुभूति से गहराई से जुड़ सकें।”

मन की शुद्धता और त्याग का संदेश श्याम राज दत्ता के लिखे मनमोहक बोल और राजिब-मोना के मधुर संगीत से सजा यह भजन मन की शुद्धता, ज्ञान, त्याग और पूर्ण समर्पण का संदेश देता है। भजन के जरिए भक्त भगवान से अपने हृदय में वास करने और क्रोध व छल-कपट जैसी नकारात्मकताओं से मुक्ति की प्रार्थना करता है। निर्माता कौशल चौधरी ने कहा कि यह भजन भगवान श्रीकृष्ण के शाश्वत संदेश को सामने लाता है, जिसे साधना सरगम की आवाज ने खास आध्यात्मिक गहराई दी है।

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine)    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: