XELIX: सही स्किन डॉक्टर पाना आसान
एस्थेटिक और स्किन केयर में डिजिटल क्रांति: लॉन्च हुआ ‘XELIX’ प्लेटफॉर्म, प्रमाणित त्वचा विशेषज्ञों तक पहुंच होगी आसान
त्वचा, बाल और एस्थेटिक (सौंदर्य) उपचारों के लिए अब सही और प्रमाणित विशेषज्ञों की तलाश खत्म होने जा रही है। मुंबई स्थित प्रसिद्ध कंपनी आकार मेडिकल टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड ने देश का पहला ऐसा इनोवेटिव डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘XELIX’ लॉन्च किया है, जो देश भर के प्रमाणित विशेषज्ञों को एक ही मंच पर लेकर आया है।
इस प्लेटफॉर्म के जरिए मरीज अपने शहर में ही योग्य और अनुभवी विशेषज्ञों की खोज करके सीधे ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकेंगे।
certified डॉक्टरों का मजबूत नेटवर्क
XELIX प्लेटफॉर्म भारत भर के योग्य डर्मेटोलॉजिस्ट, ट्राइकोलॉजिस्ट, प्लास्टिक सर्जन और एस्थेटिक विशेषज्ञों का एक बड़ा नेटवर्क तैयार करता है।
-
पारदर्शिता और सुविधा: मरीज आसानी से अपने नजदीकी प्रमाणित विशेषज्ञों की पहचान कर सकेंगे।
-
ऑनलाइन अपॉइंटमेंट: क्लिनिक जाने से पहले मरीज ऑनलाइन माध्यम से ही अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं।
विशेषज्ञों की राय: क्यों खास है XELIX?
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय नागदेव ने सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा:
“एस्थेटिक उपचार भी विशुद्ध रूप से मेडिकल उपचार ही हैं, इसलिए इन्हें हमेशा योग्य और प्रशिक्षित डॉक्टरों से ही कराना चाहिए। XELIX मरीजों को सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से इलाज देने वाले प्रमाणित विशेषज्ञों तक पहुंचाने में सेतु का काम करेगा।”
आकार मेडिकल टेक्नोलॉजीज़ के सीईओ एवं डायरेक्टर डॉ. राहुल सावाखांडे के अनुसार:
“XELIX केवल मरीजों के लिए ही नहीं, बल्कि त्वचा रोग विशेषज्ञों के लिए भी एक मजबूत डिजिटल नेटवर्क है, जो डॉक्टरों को आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण और बेहतर पहचान उपलब्ध कराएगा।”
प्रसिद्ध प्लास्टिक सर्जन डॉ. वी. एस. राठौड़ ने सोशल मीडिया के भ्रम को लेकर कहा:
“आजकल एस्थेटिक उपचारों की मांग तेजी से बढ़ रही है, लेकिन सोशल मीडिया और भ्रामक विज्ञापनों के कारण लोग अक्सर गलत जगह पहुंच जाते हैं। सही डॉक्टर चुनना आसान नहीं रहा। XELIX मरीजों को सीधे योग्य त्वचा रोग विशेषज्ञों और प्लास्टिक सर्जनों से जोड़कर इस भ्रम को दूर करेगा।”
रिपोर्ट: अनिल बेदाग
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर
(Allrights Magazine)

