शोभायात्रा और विसर्जन मार्गों पर चिकित्सा शिविर, एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन और चिकित्सा दल उपलब्ध रहें।
शोभायात्रा और विसर्जन मार्गों पर चिकित्सा शिविर, एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन और चिकित्सा दल उपलब्ध रहें। मेलों एवं विसर्जन स्थलों पर खोया-पाया केंद्र, सहायता केंद्र और पब्लिक एड्रेस सिस्टम स्थापित किए जाएं।

प्रमुख स्थलों की CCTV कैमरों और ड्रोन से निगरानी की जाए तथा सोशल मीडिया पर भी सतर्क नजर रखी जाए। शोभायात्रा और विसर्जन मार्गों पर मांस और मदिरा की दुकानें न लगने दी जाएं। परिवहन विभाग यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों, स्वच्छ बस स्टेशनों, सुगम यातायात, प्रभावी डायवर्जन और पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करे।
—मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी
