भारत समेत इन 4 देशों के जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की छूट,

ईरान ने भारत समेत 4 देशों के कमर्शियल शिप्स को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की छूट देने का फैसला लिया है। ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के उपाध्यक्ष अमीर हयात-मोगद्दम ने यह जानकारी दी है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर राहत भरी खबर है। ईरान ने इस रास्ते से होकर गुजरने वाले भारतीय जहाजों को छूट देने का फैसला किया है। ईरान ने भारत के साथ ही चीन, इराक और कतर के कमर्शियल शिप्स को भी इस रणनीतिक समुद्री मार्ग पर लागू प्रतिबंधों से छूट देने का फैसला किया है। ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के उपाध्यक्ष अमीर हयात-मोगद्दम ने यह जानकारी दी है।

ईरानी स्टूडेंट्स न्यूज़ एजेंसी (ISNA) को दिए एक इंटरव्यू में हयात-मोगद्दाम ने कहा कि भारत, चीन, इराक और कतर के जहाजों को अभी ट्रांज़िट पाबंदियों से छूट दी गई है। उन्होंने कहा, “हमने अभी भारत, चीन, इराक और कतर को होर्मुज स्ट्रेट में ट्रांज़िट पाबंदियों से छूट दी है। इन देशों के जहाज़ आसानी से गुज़रते हैं, और अमेरिकी भी उन्हें रोकते नहीं हैं।”

उन्होंने कहा कि ये छूट ईरान की डिप्लोमैटिक और इकोनॉमिक ज़रूरतों से जुड़ी हैं। भारतीय जहाजों के लिए यह इंतज़ाम भारत से दवाओं के इम्पोर्ट को आसान बनाने के लिए किया गया था, जबकि चीनी जहाजों के लिए छूट का मकसद बीजिंग का पॉलिटिकल सपोर्ट हासिल करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: