जन्मदिन का जश्न नहीं, जरूरतमंदों की मुस्कान है डॉ. योगेश लखानी की असली खुशी

जन्मदिन का जश्न नहीं, जरूरतमंदों की मुस्कान है डॉ. योगेश लखानी की असली खुशी
हर जन्मदिन समाज के नाम करते हैं डॉ. योगेश लखानी
खुशियां जरूरतमंदों के साथ बांटेंगे योगेश लखानी
मुंबई (अनिल बेदाग): जन्मदिन किसी के लिए पार्टी और जश्न का अवसर हो सकता है, लेकिन ब्राइट आउटडोर मीडिया लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. योगेश लखानी ने इसे समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ खुशियां बांटने की परंपरा बना दिया है। गरीब परिवारों, अनाथ बच्चों, विशेष बच्चों और बुजुर्गों के बीच भोजन वितरण, सहायता और रक्तदान जैसे कार्य उनके जन्मदिन का हिस्सा रहे हैं।
1980 में सीमित संसाधनों के साथ शुरू हुआ उनका सफर रेलवे प्लेटफॉर्म के बोर्ड, वॉल पेंटिंग, बैनर और पोस्टर फ्रेम से आगे बढ़कर एक लिस्टेड मीडिया कंपनी तक पहुंचा। मार्च 2023 में ब्राइट आउटडोर मीडिया भारत की पहली ओओएच मीडिया कंपनी बनी, जो बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध हुई।
चार दशक से अधिक की इस यात्रा में डॉ. लखानी अपनी सफलता का श्रेय मेहनत, माता-पिता के आशीर्वाद और भगवान की कृपा को देते हैं। इस वर्ष 25 सितंबर को गणेश विसर्जन के दिन उनका जन्मदिन पड़ रहा है।
ऐसे में पारंपरिक पार्टी के बजाय वह लोगों के बीच जाकर आशीर्वाद लेने और दिन को सार्थक बनाने की तैयारी में हैं। उनके लिए असली सफलता केवल उपलब्धियां हासिल करना नहीं, बल्कि उन खुशियों को समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: