गांधी जयंती पर UP में खादी पर 25% छूट, सीएम योगी ने की खरीदारी की अपील
उत्तर प्रदेश सरकार ने गांधी जयंती के पावन अवसर पर खादी के वस्त्रों पर 30 जनवरी, 2027 तक 25 प्रतिशत की विशेष छूट की व्यवस्था की है।

खादी केवल वस्त्र नहीं, बल्कि भारत की स्वाधीनता, स्वावलंबन और स्वदेशी का प्रतीक है। मैं प्रदेशवासियों से अपील करूंगा कि खादी को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और स्थानीय कारीगरों, हस्तशिल्पियों एवं बुनकरों के हुनर को सम्मान दें।
—मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी
