अशोक कटारिया के बरेली आगमन पर कार्यकर्ता फ़तेहगज पश्चिमी टोल प्लाज़ा पर स्वागत करने पहुंचे !

फ़तेहगंज पश्चिमी नेशनल हाईवे टोल प्लाज़ा पर कल लगभग 4:00 बजे उत्तर प्रदेश परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार वा संसदीय कार्य मंत्री प्रदेश के नए मंत्रिमंडल मे शामिल अशोक कटारिया के बरेली आगमन पर भाजपा विधायकों समेत पूरे ज़िले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता फ़तेहगज पश्चिमी टोल प्लाज़ा पर स्वागत करने पहुंचे !

परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार अशोक कटारिया ने दो सौ गाड़ियों का काफ़िला और एक हज़ार कार्यकर्ताओ की लंबी लाइन देखकर सभी कार्यकर्ताओं की हौसला अफ़ज़ाई कर तारीफ की ! एक घण्टे तक टोल प्लाज़ा पर ट्रैफिक भी पूरी तरह रुक गया ! परिवहन मंत्री का बरेली से पुराना नाता होने के कारण ज़्यादातर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कटारिया के स्वागत को टोल प्लाज़ा के दोनो ओर डटे हुए थे !स्वागत करने वालो में भाजपा ज़िलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राठौर, बहेड़ी विधायक छत्रपाल सिंह, फ़रीदपुर विधायक श्याम बिहारी, मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, मण्डल अध्यक्ष अजय सक्सेना, व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य ,चक्र वीर सिंह चौहान, ठाकुर संजीव सिंह, कन्हैया लाल, अब्दुल वाहिद अंसारी, ताहिर रज़ा नूरी, ठाकुर अनूप सिंह ,राजीव गुप्ता, वीरू गंगवार, पुष्पेन्द्र शर्मा, दीपक गोयल, योगेश कन्नौजिया,ब्लाक प्रमुख ,प्रदीप पुष्कर, संजीव अग्रवाल आदि ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया ! मौके पर सेकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: