बिहार में अपराधियों का दुस्साहस : आधा दर्जन लोगों की हत्या

murder

बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को में अपराधियों ने करीब अाधा दर्जन लोगों की हत्या कर दी। वैशाली में दो, सारण में एक, मुंगेर में एक, कटिहार में एक और जमुई में एक की हत्या कर दी गई।

मुंगेर में अपराधियों ने किसान को गोली मार दी। गोली लगने से किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना बरियारपुर थाना क्षेत्र की है।

कटिहार में मक्के की खेत से महिला का शव मिला है। शव देखने से प्रथम दृष्‍टया यह प्रतीत हो रहा है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। घटना कोलासी OP के शिवाडीह गांव की है।

जमुई में एक हैवान पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना चंद्रमंडीह थाना के कर्णगढ़ इलाके की है। पुलिस ने घटना के पीछे की वजह आपसी विवाद बताया है।

वैशाली जिले के सोनपुर अनुमंडल के नयागांव डुमरी घाट पर गंगा के किनारे दो युवकों की हत्या कर फेंके गए शव मिले। शव के पास ही एक बाइक मिली है। दोनो को गोली मारी गई है। फिलहाल दोनो की शिनाख्त नही हो पाई है। घटना की जानकारी मिलने पर सोनपुर SDPO पंकज कुमार शर्मा भी वहां पहुंच गए और छानबीन जारी है।

सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के बहरौली-खजुरी मुख्य पथ पर खजुरी गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक शिक्षक पर अंधाधुंध फायरिंग की हत्या कर दी। मृतक बहरौली गांव के विश्वनाथ सिंह 59 बताए जा रहे है जो गनौली उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक है। वे पढ़ाने के लिए बाइक से जा रहे थे, तभी बदमाशों ने बहरौली बाजार से ही पीछा कर उनके उपर जानलेवा हमला किया।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान दल बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी गए है। घायल शिक्षक को मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां से उन्हें PMCH रेफर कर दिया। PMCH ले जाने के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: