Bareilly News : शादी का झांसा देकर किया बालात्कार, दो बार कराया गर्भपात

बरेली। सुभाषनगर के युवक ने विधवा को प्रेमजाल में फंसाया।

शादी का झांसा देकर कई बार बलात्कार किया। दबाव बनाने पर उसने मंदिर में शादी कर ली, लेकिन अब शादी होने की बात से इंकार कर रहा है। महिला ने दो बार गर्भपात कराने का आरोप भी लगाया है।

चार साल पहले सुभाषनगर निवासी महिला की शादी आगरा निवासी युवक के साथ हुई थी। पति की मौत के बाद महिला दोनों बच्चो को लेकर मायके आ गई। मोहल्ले के ही युवक ने शादी करने की बात कहकर झांसे में लिया। कई बार सम्बन्ध भी बनाये। आरोप है कि शादी से पहले महिला का दो बार गर्भपात कराया। दबाव बनाने पर आरोपी ने कैंट स्थित मंदिर में शादी कर ली। महिला का आरोप है कि पति ने भाईयो के साथ मिलकर रेप करने का प्रयास किया। विरोध करने पर ब्ाच्चो सहित उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया। आरोपी अब शादी होने की बात से इंकार कर रहा है। जबकि महिला ने शादी के फोटो होने का दाबा किया है। उसका पति दूसरी शादी करने की फिराक में है। न्याय पाने को लेकर पीड़िता आला अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। सोमवार को उसने एसएसपी से मुलाकात की। एसएसपी ने जांच के आदेश दिये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: