बरेली में 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
पुलिस और बदमाश की बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी बदमाश अन्टी और एक सिपाही हुआ घायल। सूबे में जब से योगी सरकार आई है तभी से बदमाश पुलिस के निशाने पर है। ताजा मामला बरेली का है जहां मुठभेड़ के दौरान एक 10 हजार का ईनामी बदमाश अन्टी घायल हो गया। दोनो तरफ से हुई फायरिंग में क्राइम ब्रांच का सिपाही भी घायल हो गया। दोनो को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत सही बताई है। दरअसल आज सुबह क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि नबाबगंज में अन्टी बदमाश किसी वरदात को अंजाम देने जा रहा है। फौरन क्राइम ब्रांच की टीम ने बदमाश अन्टी को घेर लिया। अपने आपको घिरा देख अन्टी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान बदमाश अन्टी को पैर में गोली लगी जबकि एक क्राइम ब्रान्च के सिपाही को गोली छूती हुई निकल गई। एसपी सिटी ने बताया कि अन्टी बारादरी थाने में कई मामलों में वांक्षित था और उसके ऊपर 10 हजार का इनाम घोषित था। फिलहाल पुलिस ने अन्टी को गिरफ्तार करके राहत की सांस ली है।