गोरखनाथ मंदिर में विजयादशमी पूजन
पावन पर्व विजयादशमी के अवसर पर श्री गोरखनाथ मंदिर में श्री नाथ जी का विशिष्ट पूजन एवं देव विग्रहों का पूजन.
गोरखपुर: पावन पर्व विजयादशमी के शुभ अवसर पर प्रसिद्ध श्री गोरखनाथ मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन परंपरा और श्रद्धा के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर श्री नाथ जी महाराज का विशिष्ट पूजन किया गया, जिसमें विश्व कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की गई।
मंदिर परिसर में स्थापित सभी देव विग्रहों का भव्य श्रृंगार कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन-अर्चन संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और मंदिर का पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
