Uttrakhand News-नगर कांग्रेस कमेटी पंतनगर के द्वारा श्री नारायण सिंह बिष्ट की संयोजकता में नगला वासियों को उजाड़ने से बचाए जाने हेतु एक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया।
मशाल जुलूस शांति पुरी गेट से सायं 6.00 बजे से प्रारम्भ हुआ तथा जुलूस का समापन बाईपास पर किया गया।
समापन सभा का संचालन मनोज सिंह व अध्यक्षता डॉ महेन्द्र शर्मा ने की। समापन सभा को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट, इंटक जिला अध्यक्ष जनार्दन सिंह, प्रदेश महासचिव पुष्कर राज जैन, प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष किच्छा अरुण तनेजा, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश चन्द्र तिवारी, प्रदेश सचिव विनोद कोरंगा, सुरेश पपनेजा, आदि ने संबोधित किया
और वहां पर नगर महामंत्री हकीम, नगर महामंत्री जगदीश कुमार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष, ज़ुबैर खान, पीके चौहान, प्रेम आर्य, नगर उपाध्यक्ष कन्हैया लाल, नगर सेवादल अध्यक्ष रवि कुशवाहा, रौकी टाकुली, शंकर, अताउल्लाह, तारिक़ अली आदि उपस्थित थे।
शेरगढ़ (बरेली) से नईम ख़ान की रिपोर्ट !