Uttarakhand : विकासनगर में बड़ा हादसा, 30 यात्रियों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी,
विकासनगर में रोडवेज बस खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
उत्तराखंड के विकासनगर में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। हिमाचल की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
हिमाचल प्रदेश के नेरवा से पांवटा जा रही एचपी रोडवेज बस हरिपुर -कोटी – मीनस राजमार्ग पर क्वानू के पास खाई अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई है।
बस में 30 से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे हैं। एसडीआरएफ की टीम बचाव अभियान चला रही है। थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने बताया घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट ऑल राइट्स मैगज़ीन
