यूपी के मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार भाजपा टिबरी नाथ मंडल द्वारा किया गया वृक्षारोपण
बरेली : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृक्षों को लगाने का एक लक्ष्य रखा है जिस को पूरा करने के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकजुट होकर वृक्षारोपण कर रहे हैं इस को ध्यान में रखते हुए सोमवार को निर्देशानुसार टीबरी नाथ मंडल के द्वारा थाना किला व अलखनाथ मंदिर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया और ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लिया गया।
शहर विधायक डॉक्टर अरुण कुमार ने कहा इस वैश्विक महामारी के दूसरी लहर के दौरान सबसे ज्यादा कमी ऑक्सीजन की देखने को मिली वृक्षों से हमें ऑक्सीजन प्राप्त होती है यदि हम वृक्ष काट देंगे और ज्यादा से ज्यादा घर बनाएंगे यह फैक्ट्रीज को लगा देंगे ऑक्सीजन की कमी होने शुरू हो जाएगी इस को ध्यान में रखते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वृक्षों को लगाने का संकल्प लिया है और उनके दिशा निर्देश के अनुसार बरेली के विभिन्न स्थानों पर वृक्ष लगाने का कार्य चल रहा है इतना ही नहीं इसकी देखभाल का कभी विशेष ध्यान रखा जाएगा।
भाजपा के महानगर अध्यक्ष डॉक्टर कुल मोहन अरोड़ा ने जानकारी देते हुए कहा जिस प्रकार हमें भोजन की आवश्यकता होती है उसी प्रकार में है ऑक्सीजन की व्यवस्था है बिना ऑक्सीजन कि हम जीवित नहीं रह सकते हम सभी ने वृक्ष और वह लगाया है इसी के साथ ही इनकी देखभाल का भी संकल्प लिया है।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष डॉ के एम अरोड़ा , शहर विधायक डॉ अरुण कुमार , मंडल अध्यक्ष मनोज कपूर , क्षेत्रीय पार्षद राजू मिश्रा , महानगर मंत्री रितेश पाठक जी , मंडल उपाध्यक्ष हनी शुक्ला , विशाल श्रीवास्तव , रामवीर , बबीता रेक्रिवाल जी , देवेन्द्र गुप्ता जी व मंडल के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।