बरेली की 11 सीटों पर खिला कमल, तीन पर सपा का कब्जा

बरेली : ब्लाॅक प्रमुख चुनाव छुटपुट हंगामे के बीच संपन्न हुआ। 15 ब्लॉकों में 11 पर भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। वहीं तीन सीटों पर कड़ी टक्कर देते हुए सपा ने कब्जा जमाया। एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। देखिए, बरेली के किस ब्लॉक में कौन ब्लॉक प्रमुख बना। बता दें कि बरेली में 36 प्रत्याशी मैदान में थे।जिनके बीच ब्लाक प्रमुख की सीट को लेकर संघर्ष चल रहा था।जबकि पांच ब्लाॅक में पहले ही निर्विरोध चुनाव हुए। इनमें से चार सीटें भाजपा के खाते में आई जबकि एक सीट पर सपा प्रत्याशी को जीत मिली थी। हालांकि ब्लाक प्रमुख के चुनाव को लेकर भाजपा और सपा के बीच सियासी दांव भी बहुत खेले गए, लेकिन भाजपा ने 11 सीटों पर कब्जा कर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। ब्लाक प्रमुख चुनाव को विधानसभा 2022 के लिहाज से राजनीतिक दल काफी अहम मान रहे है।वहीं विधानसभा में टिकट की दावेदारी इस चुनाव में किए गए प्रदर्शन को भी अहम माना जा रहा है।

भाजपा :

मझगवां – यशवंत सिंह

मीरगंज – गोपाल कृष्ण गंगवार

बिथरीचैनपुर – ब्रजेश कुमारी

भदपुरा – रवि गंगवार

नबाबगंज – प्रज्ञा गंगवार

फरीदपुर – सोनम ग्वाल

बहेड़ी – अमरेंद्र सिंह सिंधु

सपा :

फतेहगंज पश्चिमी – किरण यादव

शेरगढ़ – भुपेंद्र कुर्मी

निर्दलीय :

रामनगर – विजेता ठाकुर

निर्विरोध :

क्यारा – रजनी देवी (भाजपा)

भोजीपुरा – योगेश पटेल (भाजपा)

भुता – जगमोहन सिंह (सपा)

दमखोदा – स्नेह लता (भाजपा)

आलमपुर जाफराबाद – आरती यादव (भाजपा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: