गुरुवार को सफलतापूर्वक हुआ 496 लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन
बरेली : विगत एक माह से अधिक समय से नगर विधायक डॉ० अरुण कुमार के गाँधी नगर कार्यालय पर चलाये जा रहे कोरोना टीकाकरण अभियान में आज गुरुवार को अत्यधिक भीड़ रही. आज के कोरोना टीकाकरण कैंप में कोविशील्ड वैक्सीन के द्वारा 18 वर्ष से 45 वर्ष तक के 110 नवयुवक-नवयुवतियों एवं 45 वर्ष से ऊपर के 111 लोगों ने कुल मिलाकर 221 लोगों ने एवं डॉ अरुण कुमार द्वारा दूसरा टीकाकरण संजय नगर एल०बी०एस० स्कूल पर आयोजित कराया, जिसमें 275 लोगों ने कुल मिलाकर दोनों जगह कैम्पों में 496 लोगों ने सफलतापूर्वक टीकाकरण करवाया।
कोरोना के संक्रमण से बचाव हेतु टीकाकरण कराने के लिए जनता में जागरूकता बड़ी है. कोरोना से बचाव के लिए “टीकाकरण” अत्यंत महत्वपूर्ण है. इस अवसर पर नगर विधायक डॉ० अरुण कुमार ने कहा कि हम सबको कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करते हुए मास्क, सेनिटाइज़र का प्रयोग करना चाहिए व टीकाकरण करवाकर 02 गज की दूरी के साथ भीड़भाड़ से भी बचना चाहिए। नगर विधायक के लगातार प्रयासों से जनता टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित हो रही है. सभी स्थानों पर लगाए जा रहे टीकाकरण कैंप में टीके की 02 डोज़ भी लगाई जा रही है।
टीकाकरण कैंप में स्वास्थ अधिकारी डॉ० विजेंद्र व उनकी पूरी टीम ने टीकाकरण कार्य किया।
शुक्रवार प्रातः 10 बजे से 18 वर्ष से 45 वर्ष एवं 45 वर्ष से ऊपर के लोगों का निःशुल्क कोरोना टीकाकरण कैंप गाँधी नगर कार्यालय पर जारी रहेगा।
