डेंगू और अन्य संचारी रोगों की रोकथाम के लिए बरेली में जारी है अभियान
बरेली : प्रदेश के अपर मुख्य सचिव, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग तथा बरेली के नोडल अधिकारी डॉ. नवनीत सहगल के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे डेंगू एवं संचारी रोगों की रोकथाम के अभियान के अंतर्गत आज जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को संचारी रोग में स्वच्छता अभियान के दौरान साफ सफाई के प्रति जागरूक किया गया, जिसमें व्यक्तिगत स्वच्छता घर वह बाहर की स्वच्छता जलभराव हेतु व्यक्तिगत सोक पिट का निर्माण कराए जाने हेतु प्रेरित किया गया।
गांव में निर्मित व्यक्तिगत शौचालय एवं सामुदायिक शौचालय के नियंत्रण हेतु जागरूक किया गया ठोस एवं तरल अपशिष्ट के अंतर्गत घर में गीले एंड सूखे कूड़े को अलग-अलग करने जैसी अच्छी आदतों को व्यवहार में उतारने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही आशा एवं आंगनबाड़ियों को पल्स ऑक्सीमीटर एवं इंफ्रारेड थर्मामीटर से डोर टू डोर स्कैनिंग किए जाने तथा सिंप्टोमेटिक व्यक्तियों की सैंपलिंग कराए जाने हेतु प्रेरित किया गया। जनपद बरेली में संचारी रोग की रोकथाम के कार्य के लिए 159 नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।
इस अभियान के लिए नियुक्त सफाई कर्मियों सफाई कर्मियों की संख्या 1145 है। फागिंग की गई ग्राम पंचायतों की संख्या-231, ग्राम पंचायतों में कटान की जाने वाली गाड़ियों की संख्या-834, अभियान में बनाए जाने वाले सोक पिट की संख्या 3000, अभियान में बनाए जाने वाले कंपोस्ट पिट की संख्या 150 है। ओडीएफ फेस टू के अंतर्गत बनाए जाने वाले व्यक्तिगत शौचालय की संख्या 2000 है। एंटी लारवा का छिड़काव की गई ग्राम पंचायतों की संख्या 247 है। रिबोर किए गए हेड पंपों की संख्या 27, चिन्हित किए गए उतले हैंडपंपों की संख्या 71, मरम्मत किए गए हेड पंपों के चबूतरो की संख्या 51 तथा पंचायतों की संख्या जहां जलभराव का निस्तारण किया गया, उनकी संख्या 47 है।
नगर क्षेत्र में डेंगू,मलेरिया, कोविद जैसे संक्रामक रोगों के रोकथाम हेतु नगर निगम बरेली द्वारा आज 01 फायर जीप,02 हापर,02 जलकल की मशीनों के द्वारा नगर के मुख्य मार्गों, मलिन बस्तियों, पार्षदों के वार्डो में सैनिटाइजेशन अभियान बरेली कॉलेज के निकट रामपुर गार्डन से प्रारम्भ किया गया अभियान को श्री महेंद्र प्रताप सिंह राठौर मुख्य सफ़ाई एवं खाद्य निरीक्षक नोडल अधिकारी नगर निगम बरेली के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
नगर में डेंगू मलेरिया कोविड-19 के जैसे संक्रामक रोगों की रोकथाम हेतु 7 वार्डों में विशेष सफाई अभियान 11 वार्डों में फॉकिंग वह 7 वार्डों में एंटी लारवा अभियान चलाया जा रहा है उक्त कार्यों को गुणवत्तापूर्ण कुशल बनाने के लिए 15 नगर निगम के उच्च अधिकारियों के पर्यवेक्षक के रुप में लगाया गया है।
अपर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में नगर को डेंगू मलेरिया आदि संक्रामक रोगों की रोकथाम को दृष्टिगत 20 अधिकारियों को भी पर्यवेक्षण हेतु तैनात किया गया है नगर निगम के पर्यवेक्षक अधिकारियों अपर जिला मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा तैनात पर्यवेक्षक अधिकारियों के द्वारा नगर में कराए जा रहे कार्यों का पर्यवेक्षण किया गया पर्यवेक्षण में सफाई कार्य प्रगति पर पाया गया डॉ अशोक कुमार नगर स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा सुभाष नगर क्षेत्र का निरीक्षण किया सुभाष नगर क्षेत्र में कोविड-19 वैक्सीनेशन का कैंप भी लगाया गया जिस का निरीक्षण किया गया शांति विहार बदायूं रोड मुख्य मार्ग संतोषी माता मंदिर नेकपुर जनकपुरी मलिन बस्ती मॉडल टाउन वार्ड 8 मुख्य मार्ग गांधी उद्यान से आईवीआरआई क्षेत्र का निरीक्षण किया गया सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई कुछ स्थानों पर कमी पाई गई जिसे मौके पर दूर कराया गया निरीक्षण के दौरान अनिल कुमार दुबे मुख्य सफाई व खाद्य निरीक्षक एवं राकेश गंगवार सफाई एवं खाद्य निरीक्षक उपस्थित रहे ।