UPSTF : कमिश्नरेट कानपुर से रू0 1,00 ,000/- का पुरस्कार घोषित अभियुक्त शिवम सिंह चौहान आगरा से गिरफ्तार।

स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेश, लखनऊ।प्रेस नोट संख्याः 14 दिनांक 14-012024

दिनांक 13-01-2024 को एस०टीo एफ० उत्तर प्रदेश को थाना चकेरी कमिश्नरेट कानपूर से वांछित रू0 1,00,000/- का पुरस्कार घोषित चर्चित बाबू सिंह आत्महत्या काण्ड का अभियुक्त शिवम सिंह चौहान को थाना क्षेत्र बाह, आगरा से गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः- 1. शिवम सिंह चौहान पुत्र स्व0 मदन पाल सिंह निoग्रा० मकररन्दपुर थाना करहल जनपद मैनपुरी।

गिरफ्तारी का स्थान/दिनांक व समय कृष्णा ढ़ाबा जरार थाना क्षेत्र बाह कमिश्नरेट आगरा दिनांक 13-01-2024 समय 21.35 बजे।

एस०टीoएफ0 उoप्र0 को विगत कारफी दिनों से फरार / पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होने की सूचना प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में एस0टीoएफ० की विभिन्न इकाईयों / टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त नि्देश के क्रम में श्री शैलेश प्रताप सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, एस०टीoएफ० फील्ड इकाई, प्रयागराज के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर
अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी। अभिसूचना संकलन के क्रम में निरीक्षक श्री अनिल कुमार सिंह, उ०नि० वेद प्रकाश पाण्डेय,
मुख्य आरक्षी अजय सिंह यादव, प्रभन्जन पाण्डेय, सोनू, आरक्षी किशन चन्द्र चालक रविकान्त सिंह की टीम कमिश्नरेट आगरा में मौजूद थी, इस दौरान ज्ञात हुआ कि बाबू सिंह आत्महत्या काण्ड में वांछित 01 लाख रूपये का पुरस्कार घोषित अभियुक्त शिवम सिंह चौहान कृष्णा ढ़ाबा जरार थाना क्षेत्र बाह, आगरा के पास मौजूद है। इस सूचना पर विश्वास कर एसटीएफ की व्यवसायिक दक्षता उपयोग करते हुए अभियुक्त शिवम सिंह चौहान उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके पास से उपरोक्त बरामदगी हुई। पूछताछ में अभियुक्त शिवम सिंह चौहान उपरोक्त ने बताया कि वर्ष-2010 में उसी माँ सुमन देवी क्षेत्र करहल जनपद मैनपुरी से जिला पंचायत सदस्य थी तथा डॉ0 प्रियरंजन अंशु दिवाकर मैन्नपुरी के जिला पंचायत अध्यक्ष थे इसी दौरान प्रियरंजन से उसकी जान पहचान हुई तथा वह दोनों
आपस में घनिष्ठ मित्र हो गये। हम दोनों लोगों का बाबू सिंह निवासी ग्राम चकेरी थाना चकेरी कमिश्नरेट कानपुर नगर की जमीन खरीदने का सौदा हुआ। जिस पर प्रियरंजन अंशु दिवाकर द्वारा शिवम सिंह उपरोक्त से तीन चेक लेकर बाबू सिंह को दिया गया।
प्रियरंजन अंशु दिवाकर व उसके चालक बब्लू यादव आदि द्वारा बाबू सिंह से साढ़े छ: बीघा जमीन (कीमत करीब 07 करोड़ रू०) लिखवा कर उन्हे शिवम सिंह के खाते का तीनों चेक दे दिया गया, किन्तु बाबू सिंह को उस चेक से कोई भुगतान नही हो सका।
दिनांक 09-09-2023 की सुबह बाबू सिंह रेलवे ट्रैक पर जाकर आत्महत्या कर लिए और प्रियरंजन अंशु दिवाकर, शिवम सिंह आदि के नाम का सुसाइड नोट लिखा पाया गया। बाबू सिंह की पत्नी श्रीमती बिटान देवी द्वारा प्रियरंजन अंशु दिवाकर, बब्लू यादव, राहुल जैन, मधुर पाण्डेय, जितेन्द्र यादव व शिवम सिंह विरूद्ध दिनांक 10-09-2023 को थाना चकेरी कमिश्नरेट कानपुर नगर पर मु०अ०सं० 756/ 23 थाना 306/506 /420/ 120बी भादवि पंजीकृत कराया गया। उपरोक्त मुकदमे में राहुल जैन व मधुर पाण्डेय गिरफ्तार होकर जेल चले गये तथा जितेन्द्र यादव को माननीय उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत मिल गयी। प्रियरंजन अंशु दिवाकर, बब्लू यादव व शिवम सिंह उपरोक्त
उसी समय से फरार चल रहे थे। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिनांक 13.10.2023 को पुलिस आयुक्त कानपुर नगर द्वारा रू० 01–01 लाख रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। अभियुक्त शिवम सिंह चौहान उपरोक्त थाना क्षेत्र दन्नाहार जनपद मैनपूरी में दिनांक 27-01-2015 को हुए बिल्लू चौहान हत्याकाण्ड का मुख्य अभियुक्त रहा है, जिसके सम्बन्ध में थाना दन्नाहार मैनपुरी पर मु०अ०सं० 28/2015 (चिक सं० 13/15) धारा 147/148/149/ 302/ 201 भादवि पंजीकृत है। मुकदमा उपरोक्त में शिवम सिंह चौहान वर्ष 2015 में गिरफ्तार होकर जेल गया
तथा वर्ष 2016 में जमानत पर बाहर आया। गिरफ्तार अभियुक्त शिवम सिंह चौहान उपरोक्त को मु०अ०सं० 756 / 2023 धारा 306/
/ 420 / 120बी भादवि थाना चकेरी, कमिश्नरेट कानपुर नगर में दाखिल किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जाएगी। अभियुक्त शिवम सिंह चौहान उपरोक्त का ज्ञात आपराधिक इतिहास :- धारा 147/323/504 / 506 भादवि 147/148/149 ‘302 201 भादवि 3/25 आम्से एक्ट 302/ 120बी भादवि 279/338 भादवि 306/506/420/120बी भादवि थाना कोतवाली जनपद मैनपुरी मैनपुरी मैनपुरी मैनपुरी मैनपुरी कानपुर नगर 381/14 13 कोतवाली कोतवाली चकेरी 831/2022 756/2023

गोपाल चंद्र अग्रवाल संपादक आल राइट्स न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: