उपचुनाव 2022 परिणाम : शत्रुघ्न सिन्हा जीत की ओर, भाजपा सभी सीटों पर पीछे, जानें सभी उम्मीदवारों का हाल

आज देश की एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के परिणाम आने वाले हैं। इसके लिए मतगणना जारी है। जिन चार विधानसभा सीटों पर काउंटिंग हो रही है वे हैं पश्चिम बंगाल में बालीगंज, छत्तीसगढ़ में खैरागढ़, बिहार में बोचहां और महाराष्ट्र का कोल्हापुर। वहीं एक लोकसभा सीट पश्चिम बंगाल का आसनसोल है। इन सीटों पर 12 अप्रैल को मतदान हुआ था। उपचुनाव परिणाम से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें आल राइट्स मैगज़ीन के साथ 

 

शत्रुघ्न सिन्हा 1 लाख 38 हजार 273 वोटों से आगे

टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल लोकसभा सीट से 1 लाख 38 हजार 273 वोटों से आगे चल रहे हैं। अग्निमित्रा पॉल काफी पीछे चल रही हैं। चुनाव आयोग के  ताजा आंकड़े के अनुसार शत्रुघ्न सिन्हा को अब तक कुल 3,27,631 वोट मिले हैं वहीं भाजपा की अग्निमित्रा पॉल को अब तक कुल 1,89,358 वोट मिले हैं।

अमर कुमार पासवान 21,049 वोटों से आगे

बिहार की बोचहां विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में राजद उम्मीदवार अमर कुमार पासवान, भाजपा की बेबी कुमारी से 21,049 वोटों से आगे चल रहे हैं।
देश की एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की गिनती जारी है। फिलहाल भाजपा सभी सीटों पर पीछे चल रही है। वहीं टीएमसी आसनसोल और बालीगंज में आगे चल रही है। तो कांग्रेस छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ और महाराष्ट्र के कोल्हापुर उत्तर में आगे चल रही है। वहीं बिहार के बोचहां में आरजेडी आगे चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: