UP STF: परीक्षा के नाम पर ठगी का खुलासा

1. यूपी पुलिस भर्ती: राजस्थान से 3 गिरफ्तार ⚖️

न्यूज़: उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए यूपी एसटीएफ ने राजस्थान के सवाई माधौपुर से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सुमित मीणा, शाहिल और साजिद शामिल हैं एसटीएफ ने अभियुक्त शाहिल के पास से एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया है

 

2. टेलीग्राम पर ‘Result Panel’ का फर्जी खेल 📱

न्यूज़: एसटीएफ की निगरानी में यह सामने आया कि ‘Result Panel’ और ‘UP SI UP POLICE-2026’ जैसे टेलीग्राम चैनलों के माध्यम से अभ्यर्थियों को परीक्षा का प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का झांसा दिया जा रहा था इस गिरोह का मुख्य उद्देश्य कम्प्यूटर नेटवर्क का दुरुपयोग कर परीक्षार्थियों से अवैध रूप से पैसे वसूलना था एसटीएफ आगरा यूनिट की तकनीकी जांच के बाद इन आरोपियों की लोकेशन राजस्थान में मिली, जिसके बाद छापेमारी कर इन्हें दबोच लिया गया

 

3. सिम और बैंक खातों की खरीद-फरोख्त 💸

न्यूज़: पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी सुमेर सिंह मीणा के कहने पर ठगी के लिए फर्जी सिम और बैंक खातों का इंतजाम किया गया था शाहिल ने महज कुछ हजार रुपयों के लिए पंजाब और यूनियन बैंक में खाते खुलवाकर उनकी किट आरोपियों को सौंपी थी इन खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम मंगाने के लिए किया जाना था आरोपियों के खिलाफ सवाई माधौपुर के साइबर थाने में बीएनएस (BNS) और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है


गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: