यूपी: सलाखों के पीछे श्रद्धा और बहन रश्मि की पहली रात, करवटें बदलते बीती रात;
शिवा शर्मा हत्याकांड में जेल पहुंचीं श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि दुबे की पहली रात बेचैनी में बीती। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देर तक जागकर बातचीत करती रहीं और सुबह नाश्ते में दलिया लिया। चालक तनवीर उर्फ दानिश भी रात में ठीक से सो नहीं सका। तीनों की निगरानी जारी है।
शिवा शर्मा हत्याकांड में जेल पहुंचीं श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि दुबे की पहली रात मुश्किलों के बीच बीती जिला जेल में रात के दौरान दोनों को ठीक से नींद नहीं आई संवाद न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, मच्छरों और जेल के माहौल के बीच दोनों बहनें रात में काफी देर तक जागती रहीं और आपस में बातचीत करती रहीं देर रात दोनों अपने-अपने बिस्तर पर लेट गईं।
रात में खाना खाने के बाद देर तक करती रहीं बातचीत
जेल में पहली रात दोनों बहनों ने भोजन किया इसके बाद वे घंटों बैठकर बातचीत करती रहीं। देर रात बिस्तर पर जाने के बावजूद उनकी रात बेचैनी में बीती सुबह उठने के बाद दोनों ने नाश्ते में दलिया लिया और फिर नहाने चली गईं जेल प्रशासन की ओर से उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
चालक तनवीर उर्फ दानिश भी रहा बेचैन
