UP Breaking News : लखनऊ में पुलिस से भिड़े कांग्रेसी, बैरिकेडिंग पर चढ़े,

उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.

लखनऊ में कांग्रेस ऑफिस के बाहर कार्यकर्ताओं और पुलिस की झड़प हो गई। जमकर धक्का-मुक्की हुई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, विधायक आराधना मिश्रा समेत कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। फिलहाल मौके पर गहमागहमी का माहौल है। 500 से ज्यादा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस, RAF और PAC के 200 से ज्यादा जवान तैनात हैं।

दरअसल, अजय राय ने सोमवार को मनरेगा और शंकराचार्य मुद्दे को लेकर विधानसभा घेराव का ऐलान किया था। इस समय विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है। इसे देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। कांग्रेस ऑफिस को छावनी में बदल दिया गया है। 2 ट्रकों में भरकर PAC और RAF के जवान पहुंचे हैं।

बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया समेत प्रदेशभर के 300 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है, जो लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। पुलिस ने उन्हें रोक लिया और लौटा दिया। रायबरेली में कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी की पुलिस से नोकझोंक हुई। उन्होंने इंस्पेक्टर से कहा- आप भाजपा के नाम पर गुंडई कर रहे हैं? हरदोई में रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस के 8 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है- MGNREGA खत्म करने की योजना, शंकराचार्य और माता अहिल्याबाई होल्कर का अपमान को लेकर हम प्रदर्शन किया जाएगा। विधानसभा घेरकर ही रहेंगे। पुलिस हमें रोक नहीं पाएगी। आज बैरिकेडिंग टूटेगी।

बता दें कि 1 साल पहले विधानसभा घेराव करने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत हो गई थी। अजय राय ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने उन्हें पीटा था। बेहोशी की हालत में हमारे कार्यकर्ता प्रभात को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ब्यूरो रिपोर्ट ऑल राइट्स मैगज़ीन

Supreme Court Order : स्वास्थ्य को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश :

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: