केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने पांचवीं ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक में वर्चुअल रूप से भाग लिया

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने पांचवीं ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक में वर्चुअल रूप से भाग लिया



संस्कृति मानव निर्मित्त सभी सीमाओं से ऊपर लोगों को साथ जोड़ने वाली ताकत है और यह प्रेम एवं सद्भाव के जरिये लोगों को जोड़ती है: श्री पटेल

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने 3 सितंबर, 2020 को वर्चुअल रूप से पांचवीं ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक में भाग लिया। पांचवीं ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक रूसी फेडेरेशन की अध्यक्षता के तहत वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के जरिये आयोजित की गई। ब्राजील, रूस, भारत, चीन एवं दक्षिण अफ्रीका के संस्कृति मंत्रालयों के शिष्टमंडलों ने बैठक में भाग लिया।

बैठक के दौरान ब्रिक्स देशों में सांस्कृतिक क्षेत्र पर महामारी की स्थिति के प्रभाव पर चर्चा की गई और ब्रिक्स के भीतर संयुक्त सांस्कृतिक ऑनलाइन परियोजनाओं के संभावित कार्यान्वयन की समीक्षा की गई। संस्कृति राज्य मंत्री ने बैठक के प्रतिभागियों को संबोधित किया और वर्तमान में व्याप्त महामारी की स्थिति को देखते हुए ऑनलाइन प्रारूप में सांस्कृतिक समारोहों के आयोजन तथा साझा करने के वैकल्पिक तंत्रों के जरिये ब्रिक्स के भीतर सांस्कृतिक सहयोग को सुदृढ़ बनाने के भारत के परिप्रेक्ष्य को प्रस्तुत किया।

मंत्री ने कहा, ‘कोविड-19 हमारे लिए एक उदास अनुभव रहा है। लेकिन इसने एक बार फिर से हमें प्रदर्शित किया है कि प्रकृति देशों के बीच भेदभाव नहीं करती। यह जाति और वर्ण के हिसाब से लोगों के बीच विभेद नहीं करती। मनुष्यों ने देशों को विभाजित किया है और बाड़ लगाकर सीमाओं को निर्धारित किया है। लेकिन संस्कृति मानव निर्मित्त सभी सीमाओं से ऊपर लोगों को साथ जोड़ने वाली ताकत है और यह प्रेम एवं सद्भाव के जरिये लोगों को जोड़ती है। इसलिए हम जब ऐसे कार्यक्रमों के जरिये मिलें तो हमें पहले से भी अधिक समृद्ध होकर लौटें। ‘

संस्कृति मंत्री के संबोधन में भारतीय पक्ष द्वारा प्रस्तावित कुछ सुझाव/कार्यक्रम निम्नलिखित है:

  • ब्रिक्स एलायंस ऑफ म्यूजियम्स के तत्वाधान में 2021 के आखिर में साझा विषय वस्तुओं पर एक डिजिटल ऑनलाइन प्रदर्शनी की मेजबानी करने की संभावनाओं की खोज करना। ब्रिक्स एलायंस के तहत पूर्ण सहयोग करना एवं परिकल्पित वेबसाइट के लिए कंटेंट साझा करना।
  • ब्रिक्स एलायंस ऑफ लाईब्रेरीज के तत्वाधान में 2021 में भारत की ब्रिक्स प्रेजीडेंसी के दौरान ब्रिक्स कॉर्नर खोला जाना। यह कॉर्नर ब्रिक्स देशों के इतिहास एवं संस्कृति से संबंधित सूचना प्रसारित करेगा। यह कॉर्नर ब्रिक्स देशों अर्थात ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका द्वारा उपहार में दी गई पुस्तकों, पत्रिकाओें एवं अन्य ई-रिसोर्सेज को प्रदर्शित करेगा।
  • राष्ट्रीय आधुनिक कला दीर्घा, नई दिल्ली ब्रिक्स एलायंस ऑफ म्यूजियम्स एंड गैलरीज के तत्वाधान में ‘बौंडिंग रीजंस एंड इमेजिनिंग कल्चरल सिनर्जीज‘ शीर्षक की ब्रिक्स संयुक्त प्रदर्शनी की मेजबानी करेगा। इस प्रदर्शनी का आयोजन ब्रिक्स कार्यक्रम के साथ प्रस्तावित है जिसका आयोजन भारत 2021 में करेगा। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य ब्रिक्स एलायंस के तहत पांच सम्मानित संस्थानों से लगभग 100 कलाकृतियों को प्रस्तुत करना है।
  • ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की पांचवीं बैठक के बैठक घोषणापत्र पर सहमति जताई गई और इस पर ब्रिक्स देशों के सभी प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: