उजियारपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने सल्फास की गोली खाकर जान दी

जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के महिसारी गांव के महावीर चौक वार्ड संख्या 06 में एक महिला ने सल्फास की गोली खाकर जान दे दी। इस घटना की सूचना पाकर महिसारी गांव पहुँचे मायके वाले ने जमकर बवाल किया। जिसमें अपने बहन की मौत का दोषी मानते हुए अपने जीजा पर तेज धार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।

वहीँ घटना की सूचना मिलते ही दलसिंहसराय डी एस पी, उजियारपुर थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुँच कर घटना की जांच शुरू कर दिया ही। वहीँ महिसारी गांव के संजय सहनि की पत्नी रेखा देवी ने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना पति-पत्नी की बीच परिवारिक विवाद के कारण घटना घटित हुई है। बहन की मौत की सूचना मिलते ही दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मकदमपुर गांव स्थित मायके से मृतक के परिजन मौके पर पहुँच कर, गांव में बबाल करना शुरू कर दिया।

इस घटना के क्रम में बहन की मौत का दोषी मानते हुए अपने जीजा पर तेज धार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमे संजय सहनि गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे गम्भीरावस्था में घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपूर में भर्ती कराया गया।

वहीँ घायल को बेहतर इलाज सदर अस्पताल समस्तीपूर चल रहा है। वहीँ दलसिंहसराय डी एस पी ने बताया मामले की जांच जारी है। पुलिस ने हमलावरों में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: