होर्मुज जलडमरूमध्य बंद करने की धमकी
1. ईरान की अमेरिका को दो-टूक 🔥
न्यूज़: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर पहुँच गया है। ईरान ने चेतावनी दी है कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को पूरी तरह बंद कर देगा, जिससे वैश्विक तेल की कीमतें आसमान छूने लगेंगी। ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी ने स्पष्ट कहा है कि वे अमेरिका को उसके ‘गलत अनुमान’ के लिए पछताने पर मजबूर कर देंगे।
2. तेल और गैस आपूर्ति पर खतरा 🛢️
न्यूज़: इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) ने आगाह किया है कि यह युद्ध तेल उद्योग के इतिहास में आपूर्ति की सबसे बड़ी बाधा बन सकता है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने समुद्री माइंस बिछाना शुरू कर दिया है और धमकी दी है कि इस रास्ते से जाने वाले तेल और गैस में आग लगा दी जाएगी। दुनिया के समुद्री तेल व्यापार का एक-चौथाई हिस्सा इसी जलमार्ग से गुजरता है।
3. ट्रंप और नेतन्याहू का कड़ा रुख 🇮🇱
न्यूज़: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के ‘दुष्ट साम्राज्य’ को हराना तेल की कीमतों से कहीं ज्यादा जरूरी है। वहीं, इजरायली पीएम नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि इस युद्ध का मकसद ईरान के परमाणु कार्यक्रमों को पंगु बनाना और वहां के शासन को गिराना है। मोजतबा खामेनेई ने भी ‘होर्मुज हथियार’ का इस्तेमाल करने का आह्वान कर युद्ध को और हवा दे दी है।
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

