Bareilly-गुरुनानक प्रकाश पर्व में हज़ारो की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु,अटूट बंटा गुरु का लंगर।
बरेली : आज बरेली में गुरुनानक देव के 552 वें प्रकाश उत्सव पर हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु आज दूसरे दिन पहुंचे।
बरेली के बिशप मंडल इंटर कॉलेज में आज दूसरे दिन गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। बरेली सहित देश के तमाम शहरों व विदेश से भी श्रद्धालु ने गुरुनानक देव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान गुरु का लंगर दोनो दिनों अटूट बांटा गया। श्री गुरुनानक देव जी का 552 वां प्रकाश उत्सव विश्व मंडल इंटर कालेज में मनाया जाएगा बरेली निरंकारी जोत बाली-ए-दो जहां श्री गुरुनानक देव जी का 552 वां प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।श्री अकाल देव साहिब से आये पंज प्यारों ने सेंट्रल गुरुपूरब कमेटी के विबाद निपटा दिए। नई कमेटी के तत्वाधान में अमृतमयी कीर्तन दरबार 18 नवम्बर को शाम 6 बजे से बिशप मंडल में होगा।19 नवंवर कि सुबह 8 बजे से 4 बजे तक दीवान सजेगा। मुख्य दीबान में 15 से 20 हज़ार संगत के आने की उम्मीद है। निशुल्क मेडिकल कैंप भी लगाया जाएगा और रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं के आने जाने के लिए निशुल्क बस सेवा की जाएगी। सिख रिलीफ फंड की ओर से सिख बच्चियों के विवाह, बच्चों की पढ़ाई, बेसहारा सिख विधवाओं को मासिक पेंशन और आपदा के शिकार सिख परिवारों को सहायता दी जाती है। इस अवसर पर मुख्य सेवादार कुलदीप सिंह पन्नू ,महेंद्र सिंह, परमजीत सिंह,पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन,सीएमओ डॉ बलबीर सिंह, महापौर उमेश गौतम ,शहर विधायक डॉ अरुण कुमार,गुरबचन सिंह ,रविंदर पाल सिंह, मनजीत सिंह ,अरविंद पाल सिंह ,विजेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह ,हरनाम सिंह ,गुरु चरण सिंह ,करतार सिंह ,कमलजीत सिंह, मिक्की बग्गा, अमरजीत सिंह, इंद्रपाल ,एमपी सिंह, गुरचरण सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह छबड़ा, परमजीत सिंह, अरुण कुमार आदि उपस्थित रहे।
बरेली से अशोक गुप्ता की रिपोर्ट !