संसद में गूँजी बरेली के गरीबों की आवाज़
1. संसद में गूंजी बरेली-बदायूं की आवाज 🏛️
न्यूज़: आंवला सांसद नीरज मौर्य ने संसद में बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर के गरीब परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सरकार से पूछा कि बड़ी संख्या में पात्र परिवार इस योजना से वंचित क्यों हैं, विशेषकर रामगंगा नदी के किनारे रहने वाले भूमिहीन और बाढ़ प्रभावित लोग। सांसद ने लाभार्थियों से अवैध वसूली की शिकायतों की जांच के लिए केंद्रीय टीम भेजने की मांग भी की।
2. आवास योजना: हजारों पात्र परिवार अब भी वंचित 🏠
न्यूज़: सरकार द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार बरेली में 9,127, बदायूं में 27,086 और शाहजहांपुर में 30,476 मकान पूरे हो चुके हैं। हालांकि, सांसद नीरज मौर्य ने तकनीकी खामियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि 2011 की जनगणना सूची में नाम न होने के कारण हजारों पात्र परिवार इस मूलभूत सुविधा से महरूम हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि छूटे हुए परिवारों की पहचान के लिए दोबारा सर्वेक्षण कराकर उन्हें तत्काल राहत दी जाए।
3. जरी-जरदोजी के लिए नहीं कोई विशेष केंद्र 🧵
न्यूज़: बरेली और बदायूं के पारंपरिक जरी-जरदोजी और बेंत-बांस शिल्पकारों के लिए किसी विशेष कौशल केंद्र की स्थापना का फिलहाल कोई प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास नहीं है। कौशल विकास राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने लिखित उत्तर में बताया कि हालांकि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है, लेकिन विशेष केंद्र विचाराधीन नहीं है। सांसद ने जोर दिया कि कारीगरों को आधुनिक बाजार और ई-कॉमर्स से जोड़ने के लिए विशेष केंद्रों की सख्त जरूरत है।
बरेली से रोहिताश कुमार भास्कर
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

