टेनिस क्रिकेट को मिला नया नेतृत्व, डॉ. श्रीकांत शिंदे बने आईटीसीएसएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष

मुंबई,

भारत में क्रिकेट केवल एक खेल नहीं, बल्कि एक जनून है—और अब यही जुनून टेनिस क्रिकेट के ज़रिये प्रोफेशनल स्पोर्ट्स की नई इबारत लिखने जा रहा है। 8 फरवरी 2026 को ठाणे में आयोजित इंडियन टेनिस क्रिकेट स्पोर्ट्स फेडरेशन (ITCSF) की पहली वार्षिक जनरल मीटिंग एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस भारतीय टेनिस क्रिकेट के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुई।

इस अवसर पर शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे को सर्वसम्मति से आईटीसीएसएफ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। युवा नेतृत्व, दूरदृष्टि और खेलों के प्रोफेशनल विकास के लिए पहचाने जाने वाले डॉ. शिंदे की नियुक्ति को टेनिस क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव माना जा रहा है।

डॉ. श्रीकांत शिंदे ने अपने संबोधन में स्पष्ट कहा कि “हर प्रतिभाशाली खिलाड़ी को आगे बढ़ने का मंच मिलना चाहिए और टेनिस क्रिकेट देश के युवाओं के लिए वही मंच बन सकता है।” उन्होंने टेनिस क्रिकेट को आईपीएल की तर्ज़ पर संगठित, प्रोफेशनल और राष्ट्रीय पहचान दिलाने का संकल्प दोहराया।

बैठक में देश-विदेश से आए विभिन्न राज्यों के अध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान आईटीसीएसएफ के नए आधिकारिक लोगो का अनावरण, नियुक्ति पत्रों का वितरण तथा संगठनात्मक ढांचे का विस्तार किया गया। पूरा आयोजन इस बात का स्पष्ट संकेत था कि टेनिस क्रिकेट अब केवल शौक नहीं, बल्कि करियर और असीम संभावनाओं का नया रास्ता बनने जा रहा है।

अनिल बेदाग,
मुंबई,
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
https://www.allrightsmagazine.com/pib-india-showcased-its-indigenous-defence-capabilities-at-the-world-defence-expo-2026-held-in-riyadh-saudi-arabia/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: