T20 World Cup 2026 : पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हैंडशेक को लेकर सस्पेंस खत्म,

नई दिल्ली. सूर्यकुमार यादव टी20 वर्ल्ड कप मैच में टॉस के समय पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाएंगे. दोनों टीमें रविवार (15 फरवरी) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने सामने होंगी. भारत ने एशिया कप में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने की शुरुआत की थी जो टी20 वर्ल्ड कप में भी जारी रहेगी. भारत और पाकिस्तान की टीमें इस विश्व कप में पहली बार आमने सामने हैं. भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगा जबकि हारने की सूरत में पाकिस्तान की टीम मुश्किल में आ जाएगी. दोनों टीमों ने लगातार दो मैच जीतकर चार अंकों के साथ ग्रुप ए में पहले और दूसरे नंबर पर कब्जा किया हुआ है. बेहतर नेटरनरेट की वजह से टीम इंडिया पॉइंट टेबल में पाकिस्तान से उपर है.

द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, भारत के टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadadv) पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाएंगे. दोनों टीमें आखिरी बार एशिया कप 2025 में एक-दूसरे के सामने आई थीं, जहां पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (Pok) में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर भारतीय टीम ने पाकिस्तान के साथ हाथ नहीं मिलाया था. यह सैन्य अभियान पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले के जवाब में चलाया गया था.
भारतीय टीम ने एशियाई क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नक़वी से एशिया कप ट्रॉफी लेने से भी इनकार कर दिया था. हालांकि, नकवी अपनी बात पर अड़े रहे और ट्रॉफी अपने साथ ले गए.

ब्यूरो रिपोर्ट ऑल राइट्स मैगज़ीन

बरबीघा में रोजगार का महाकुंभ- जीविका मेले में 326 युवाओं को जॉब ऑफर, 802 का पंजीकरण

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: